JanjgirChampa News : केंद्रीय बजट 2026 जनता के साथ धोखा, सिर्फ पूंजीपतियों का बजट : राजेश अग्रवाल

जांजगीर-चाम्पा. आज लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बजट को आम जनता के साथ सीधा धोखा बताते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को कुचलने वाला है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को और अमीर बनाने का रोडमैप है।

 



राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार हर साल विकसित भारत का नारा देती है, लेकिन इस बजट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली पर एक शब्द तक नहीं बोला गया। उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसान कर्ज और लागत से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें इस बजट में पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट आंकड़ों की जादूगरी और झूठे सपनों का पुलिंदा है। आम आदमी को राहत देने के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों को और महंगा कर दिया गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बजट कॉरपोरेटपरस्त और जनविरोधी सोच को उजागर करता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

राजेश अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा,
“क्या यही है विकसित भारत, जहां अमीरों की तिजोरियां भर रही हैं और आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहा है? क्या यही न्याय है?”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का सड़क से सदन तक विरोध करेगी और आम जनता की आवाज को दबने नहीं देगी ।।

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!