Champa News : निराशाजनक रहा केंद्रीय बजट, गरीबों को नहीं, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाएगा बजट : सुनील साधवानी

चाम्पा. केंद्रीय बजट पेश होने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने कहा है कि केंद्रीय बजट निराशाजनक रहा है. गरीबों के हित में यह बजट नहीं है, इसमें उद्योगतियों को ही लाभ होगा. उन्होंने कहा कि असंतुलित बजट से देश की आर्थिक व्यवस्था में असंतुलन बनेगा. इस बजट में मध्यम वर्ग को कोई नई राहत नहीं है, जबकि मध्यम वर्ग भी रीढ़ है. श्री साधवानी ने कहा कि महंगाई से मध्यम वर्ग पहले से परेशान हैं, इन्हें कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी गई है. कुल-मिलाकर केंद्रीय बजट से केवल दावों का झुनझुना थमाया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!