Janjgir : दिन भर खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चला, 2 युवकों का मिल चुका है शव… मंगलवार की सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू…

जांजगीर-चाम्पा. देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी पर बही युवती का दिन भर रेस्क्यू के बाद भी पता नहीं चला. SDRF और पुलिस की टीम ने कलमीटार गांव में खोजबीन की, क्योंकि युवती का दिखा था और तेज बहाव में आगे बह गया था. इस तरह रेस्क्यू दल, कुदरी बैराज के पास भी युवती की तलाश करता रहा, लेकिन युवती का पता नहीं चला, वहीं ड्रोन से भी खोजबीन की गई है. हसदेव नदी में बहे 2 युवकों की लाश मिल चुकी है. मंगलवार को सुबह से फिर रेस्क्यू शुरू होगा और युवती की तलाश की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : NH 49 पर कार और बाइक में टक्कर, बाइक में सवार थे 10वीं छात्र, 1 छात्र की हालत गम्भीर, बिलासपुर रेफर, 2 को मामूली चोट...

शनिवार की शाम को हसदेव नदी में नहाते वक्त 4 युवक और 1 युवती बहे थे. देवरी पिकनिक स्पॉट में यह हादसा हुआ था. इस दौरान 1 युवक और 1 युवती बच गए थे, वहीं 2 युवक और 1 युवती बह गए थे. रेस्क्यू के दौरान रविवार को दोपहर में 1 युवक का शव मिला था, फिर आज सोमवार की सुबह दूसरे युवक की लाश मिली है. इधर, युवती की दिन भर खोजबीन की गई. SDRF के साथ पुलिस की टीम लगी हुई थी और ग्रामीण भी खोज रहे थे, फिर भी दिन भर में युवती का कुछ पता नहीं चला. मंगलवार को सुबह से फिर रेस्क्यू शुरू होगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : थाना का प्रिंटर ठीक करवाने आए आरक्षक से होटल संचालक सहित 5 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने नाबालिग बालक को किया निरुद्ध और अन्य 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी होटल संचालक फरार...
error: Content is protected !!