Janjgir Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, जांजगीर क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में तालाब में डूबने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से यह घटना हुई है. मृतक बुजुर्ग का नाम सुखसागर कश्यप बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा गांव के रहने वाले बुजुर्ग सुखसागर कश्यप, तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान शरीर अनकंट्रोल हो गया और पैर फिसल गया. इसके बाद वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और घटना में उसकी मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, SSP ने आदेश जारी किया...

घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचे और मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है. इसके बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने 28 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!