JanjgirChampa Big News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था युवक, 2 माह पहले हुई थी शादी, खुशियों का माहौल बदला मातम में

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कापन रेलवे स्टेशन में टिकट लेकर प्लेटफार्म पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक मिथुन भट्ट की मौत हो गई है. मिथुन, अपनी पत्नी को लेने कापन गांव आया हुआ था. मौके पर पहुंचकर जीआरपी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को परिजन को सौंप दिया है.

 



दरअसल, महासमुंद के नारागांव के रहने वाले 26 वर्षीय युवक मिथुन भट्ट की शादी कापन की रहने वाली लड़की से हुई थी. उसकी पत्नी अपने मायके कापन गांव आई हुई थी, जिसे लेने युवक मुकेश आया था. टिकट लेकर वापस प्लेटफार्म में जाते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मिथुन की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

जीआरपी की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद परिजन को शव सौंप दिया गया है. दोनों की 2 माह पहले शादी हुई थी. इस हादसे के बाद से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है. मामले में जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!