JanjgirChampa Accident : बाइक सवार युवक को कार ने मारी ठोकर, बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, कार चालक के खिलाफ पामगढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के सिंचाई कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार कार के चालक ने 18 वर्षीय बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. इससे युवक देव कुमार बंजारे को गंभीर चोट आई थी, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में पामगढ़ पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, चेउडीह गांव के जगदीश बंजारे के 18 वर्षीय बेटा देव कुमार बंजारे पामगढ़ आया हुआ था, जो वापस अपने घर जाते वक्त पामगढ़ के सिंचाई कॉलोनी के पास शिवरीनारायण की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक JH 01 DF 3290 के चालक ने सामने से आकर युवक को ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Accident Death : तुस्मा-केरा मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौके पर हुई मौत

इससे गंभीर चोट आने पर बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान युवक देव कुमार बंजारे की मौत हो गई. फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!