JanjgirChampa Accident : सारागांव के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रेलर ने मालवाहक वाहन को मारी ठोकर, खेत में जाकर वाहन पलटा, वाहन में सवार 3 लोगों को आई गंभीर चोट, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रेलर ने माल वाहक वाहन को सामने से ठोकर मार दी. ठोकर से माल वाहक वाहन खेत में पलट गया और वाहन में सवार 3 लोगों को काफी चोट आई है और तीनों को अस्पताल ले जाया गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, प्रकाश यादव ने सारागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रकाश यादव, तनवीर खान और चंद्रकुमार सतनामी बिर्रा मुर्गी लेने के लिए जा रहे थे, तभी सारागांव के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पहुंचे हुए थे कि सामने तरफ से ट्रेलर क्रमांक CG 11BH 2021 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर माल वाहक वाहन को ठोकर मारकर दी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

ठोकर से माल वाहक वाहन खेत में पलट गया और माल वाहक वाहन में सवार प्रकाश यादव, तनवीर खान और चंद्रकुमार सतनामी को काफी चोट आई है. हादसे में घायल तीनों शख्स को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने प्रकाश यादव की रिपोर्ट पर ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ IPC की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!