JanjgirChampa Action : बनाहिल-मुलमुला तिराहा मोड़ के पास 2 लाख रुपए के सीमेंट से भरी पिकअप गाड़ी मेन रोड में रही खड़ी, आवागमन हुआ बाधित, चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल-मुलमुला तिराहा मोड़ के पास एक पिकअप गाड़ी को चालक ने मेन रोड पर खड़ी कर दिया. इससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस पर मुलमुला पुलिस ने पिकअप गाड़ी के चालक हीराधर केंवट के खिलाफ आईपीसी की धारा 282 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

मुलमुला थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर गए थे, तभी बनाहिल मुलमुला तिराहा मेन रोड में पिकअप गाड़ी क्रमांक CG 22 P 1955, जिसमें सीमेंट की 35 बोरियां रखी हुई थी. जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए होगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

चालक ने गाड़ी को मेन रोड में खड़ी किया था. इससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था. आरोपी चालक हिराधर केंवट को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसके द्वारा 5 हजार रुपए का मुचलकानामा देने पर आरोपी चालक हिराधर केंवट को मुचलका पर रिहा किया गया है.

error: Content is protected !!