JanjgirChampa Arrest : छात्रा से दुष्कर्म, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, सोनादुला गांव कर रहने वाला है आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म करने वाले 20 वर्षीय आरोपी रंजित टांडे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी युवक सोनादुला गांव कर रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (n), 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत अपराध दर्ज किया है.



दरअसल, छात्रा ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि 08 सितंबर 2022 को रंजित टांडे, छात्रा को नोट्स देने के बहाने अपने घर बुलाया और इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. साथ ही, घटना का वीडियो अपलोड करने की धमकी देते हुए छात्रा के साथ लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी रंजीत टांडे के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी रंजीत टांडे को जेल भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : खबर का असर, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर में 1 ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, आखिरकार 1 माह बाद जागा प्रशासन, Khabar CG News ने लगातार प्रसारित की थी खबर...

error: Content is protected !!