JanjgirChampa Arrest : जुआ खेलने वाले 8 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे से 60 हजार रुपए जब्त

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव से जुआ खेलने वाले 8 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जुआरियों के कब्जे से 60 हजार रुपए को जब्त किया है. पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ छग जुआ अधिनियम 2022 धारा 3 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि भठली गांव के अमरैया खार डेम के पास कुछ जुआरियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है. इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके भटगांव निवासी तौसीफ़, जांजगीर से तौफीक और युसुब, सेमरा से कृष्णा, बुरकाडीह से दया, बाराद्वार से कनेश्वर प्रसाद, हरदीडीह से श्याम, बेलदुला से फिरन को गिरफ्तार किया है. जुआरियों के पास से 60 हजार रुपए को पुलिस ने जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!