JanjgirChampa Arrest : जिम में तेज आवाज साउंड चलाना पड़ा महंगा, जिम केयरटेकर गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने जिम में तेज आवाज में DJ चलाने वाले आरोपी केयरटेकर प्रमोद कुमार आदित्य को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार आदित्य के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत FIR दर्ज किया है. आरोपी प्रमोद कुमार आदित्य, बिर्रा थाना क्षेत्र के सिलादेही ग़ांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली, हरी रॉयल पैलेस में स्थित जिम में तेज आवाज में साउंड चलाया जा रहा है. इस पर पुलिस ने जिम के केयरटेकर 26 वर्षीय प्रमोद कुमार आदित्य को गिरफ्तार किया है और DJ साउंड बॉक्स को जब्त किया है.

error: Content is protected !!