JanjgirChampa Big Accident : अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा नहर में, दबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, ट्रैक्टर ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, मौके से भागा ड्राइवर, मुलमुला क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटा है. ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई. मुलमुला पुलिस को इसकी सूचना दी गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम और ग्रामीण ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकालने में जुटे हुए हैं. मृतक व्यक्ति, सिल्ली गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक गिट्टी लेने कुथुर से पकरिया गांव जा रहा था. इसी दौरान खपरी गांव की माइनर नहर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जा पलटा. इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई है और ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भाग गया है. मौके पर पहुंचकर जांच में मुलमुला पुलिस जुटी हुई है और नहर से ट्रैक्टर को निकालने की कवायद की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!