JanjgirChampa Big Arrest : फर्जी सीबीआई ऑफिसर बनकर केरा गांव के सरपंच को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, उप्र के झांसी से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, फोन करके ऐसे दी थी धमकी…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के केरा गांव के सरपंच लोकेश शुक्ला को फर्जी सीबीआई ऑफिसर बनकर धमकी देने एवं रुपए की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भूपेंद्र यादव को यूपी के झांसी से गिरफ्तार किया गया है.

 



दरअसल, केरा गांव के सरपंच लोकेश शुक्ला को 2 जुलाई को मोबाइल नंबर पर राकेश कुमार गुप्ता सचिवालय मंत्रालय रायपुर के नाम से फोन आया और कहा कि वह सीबीआई ऑफिसर है. 10 से 20 लोगों ने सरपंच के खिलाफ CM के अभिव्यक्ति टोल फ्री नंबर पर शिकायत की है. इस पर टीम आकर जांच करेगी और इस पर उसने रुपये की मांग कर धमकी दी. इसकी रिपोर्ट पर नवागढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 419, 506 के तहत FIR दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस ने यूपी के झांसी से फर्जी सीबीआई अफसर धमकाने वाले को आरोपी भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

गौरतलब है कि आरोपी भूपेंद्र ने नवागढ़ ब्लॉक में ही 57 पंचायतों को फ़ोन किया था और धमकाने एवं रुपए की मांग किया था. उसके द्वारा सरपंच-सचिव को फोन करके टारगेट किया जाता था और उगाही की जाती थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!