JanjgirChampa Big Update : ट्रेन की टक्कर के बाद रेलवेब्रिज के ऊपर व्यक्ति के गिरने का मामला, 36 घण्टे बाद भी व्यक्ति का पता नहीं चला, SDRF की टीम ने सुबह से शाम तक सर्चिंग की, चाम्पा का मामला, 2 जुलाई को सुबह से फिर शुरू होगी सर्चिंग

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में रेलवे ब्रिज के ऊपर ट्रेन की टक्कर के बाद हसदेव नदी में व्यक्ति गिर गया है. घटना के बाद SDRF की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है और 36 घण्टे से अधिक का वक्त बीत गया है. अभी तक हसदेव नदी में गिरे व्यक्ति का पता नहीं चला है. मौके पर चाम्पा तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल और पुलिस टीम मौजूद रही. कल 2 जुलाई को सुबह से हसदेव नदी में SDRF की टीम फिर से सर्चिंग करेगी. हसदेव नदी में गिरा व्यक्ति लैनकुमार केंवट, चाम्पा के बालपुर गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

दरअसल, 30 जून को सुबह 11 बजे हसदेव नदी में रेलवे ब्रिज के नीचे बच्चे नहा रहे थे. इस दौरान एक व्यक्ति, ट्रेन की टक्कर से रेलवेब्रिज से हसदेव नदी में नीचे गिरा. इस सूचना के बाद चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और होम गार्ड की टीम के साथ सर्चिंग की. जब कुछ पता नहीं चला तो बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाई गई.

इस तरह SDRF की टीम को सर्चिंग करते 36 घण्टे से अधिक का वक्त बीत गया है, लेकिन हसदेव नदी में गिरे व्यक्ति का पता नहीं चला है. SDRF के द्वारा अब हसदेव नदी की दूसरी ओर सर्चिंग की जा रही है. देखना है, कब तक हसदेव नदी में गिरे व्यक्ति को SDRF की टीम खोजबीन कर पाती है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!