JanjgirChampa Big Update : अज्ञात बेकाबू कार ने सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, गुस्साए लोगों ने किया 4 घण्टे चक्काजाम, अफसरों ने ये दिया आश्वासन… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव में तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 45 साल के व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे में राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने NH-49 पर 4 घण्टे चक्काजाम कर दिया.

 



हादसे के बाद मौके पर अकलतरा एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी. इस दौरान मृतक व्यक्ति के परिवार के लोगों को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये आर्थिक मदद दी गई और जिस केव्हीके प्लांट में राजकुमार यादव कार्यरत था, वहां उसके परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

दरअसल, अमरताल गांव का राजकुमार यादव का घर सड़क किनारे है. वह सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी अकलतरा की ओर से जांजगीर की ओर जा रही कार ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद मौके से कार लेकर ड्राइवर फरार हो गया है. इधर, राजकुमार यादव की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने NH-49 पर 4 घण्टे चक्काजाम कर दिया.

सूचना के बाद मौके पर अकलतरा के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश दी. घटना के बाद मौके पर तनाव था और मुआवजे के साथ नौकरी की मांग लोगों ने की. इस पर प्रशासनिक अफसरों ने आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और NH-49 पर आवागमन बहाल हुआ.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

अकलतरा तहसीलदार जयश्री पथे ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने चक्जाजाम किया था. पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से 25 हजार की मदद दी गई है, वहीं KVK प्लांट में कम्पनी वालों ने नौकरी देने का आश्वासन दिया है. इसके बाद, चक्काजाम समाप्त हो गया है और NH-49 पर आवागमन शुरू हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!