JanjgirChampa Bike Thief : पटवारी कार्यालय के पास से हुई बाइक की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ सारागांव थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के चोरिया गांव के पटवारी कार्यालय के पास से बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गजानंद साहू ने सारागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह और उसका भतीजा रघुवीर साहू, चोरिया गांव के पटवारी कार्यालय गए थे और बाइक क्रमांक CG 11BG 5952 को शनि मंदिर के पास खड़ी कर पटवारी कार्यालय के अंदर चले गए थे.

इसे भी पढ़े -  Champa News : बालपुर में आखिर 40 घंटे बाद बदला गया बिगड़े ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली भीषण गर्मी से राहत

जब गजानंद साहू और उसका भतीजा रघुवीर साहू बाइक के पास गया तो बाइक वहां खड़ी नहीं थी. बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था. इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : किसान को बगैर सूचना दिए हाईटेंशन टॉवर लगाने खोद डाले खेत, एसडीएम ने नहीं सुनी फरियाद तो कलेक्टर के पास पहुंचे किसान

error: Content is protected !!