JanjgirChampa Arrest : PWD के SDO से 2 लाख उगाही की कोशिश, 2 शातिर बदमाश आए गिरफ्त में, ऐसे करते थे उगाही, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के PWD के SDO को भ्रष्टाचार की शिकायत की धमकी देकर 2 लाख रुपये की उगाही की कोशिश करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों पर शिकंजा कसा है. खुद को अधिकारी होने का धौंस दिखाकर SDO को भयभीत कर रहे थे और भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए रुपये की उगाही की कोशिश कर रहे थे.

 



मामले में आज एसपी ऑफिस में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस की और इस मामले का खुलासा किया. मामले का मुख्य आरोपी दिलीप सूपकर, पीडब्लूडी में संविदा कर्मचारी भी रह चुका है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल जब्त किया है और मामले में आईपीसी ई धारा 384, 507 के तहत जुर्म दर्ज किया है. एक आरोपी रायगढ़ तो दूसरा ओड़ीसा का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

दरअसल, PWD के SDO दलगंजन साय ने जांजगीर थाना में रिपोर्ट लिखाई कि 08 जुलाई को दोपहर में उनके मोबाइल में अज्ञात मोबाइल धारक के द्वारा वाट्सएप मैसेज किया गया. फिर अगले दिन उनके मोबाइल पर खुद को अधिकारी बताते हुए कहा कि SDO के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत है, जिसे रफादफा करने 2 लाख की डिमांड की गई और रकम नहीं देने पर फंसाने की धमकी दी गई. इसके बाद पुनः दिलीप सूपकर का कॉल SDO के पास आया और रकम की मांग की गई. रकम नहीं देने धमकाने लगा.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और साईबर सेल की मदद ली गई. इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी दिलीप सूपकर को बिलासपुर और उसके साथी गंगेसरानद जगत को ओड़ीसा से गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है.

आपको बता दें कि आरोपी सरकारी विभाग के कई अधिकारियों को डराकर उनसे रकम वसूली कर चुके हैं. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोपियों के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!