JanjgirChampa Bike Thief : नवागढ़ के बाजार के बाहर खड़ी किसान की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के किसान की बाइक नवागढ़ के सब्जी बाजार के बाहर से चोरी हो गई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, सेमरा गांव का किसान पुष्पराज सिंह भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG 11 CA 0594 में सब्जी खरीदने नवागढ़ बाजार आया था, जहां बाइक को बाजार के बाहर खड़ी करके सब्जी लेने चले गया. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Big News : बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही बुजुर्ग की हुई मौत, CCTV में...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!