JanjgirChampa FIR : पुरानी रंजिश के वजह से मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के कांसा गांव में पुरानी रंजिश की वजह से बाइक सवार व्यक्ति से युवक ने मारपीट की है. इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत FIR दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



दरअसल, कांसा गांव का शत्रुहन कश्यप, अपने बेटे को बैठाकर अपनी बाइक से नेगुरडीह जा रहा था. रास्ते में कृष्णा कश्यप के घर के पास पहुंचा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर बाइक को लात से मारने लगा. मारपीट से मना करने पर आरोपी कृष्णा कश्यप ने डंडे से मारपीट की. मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी कृष्णा कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जैजैपुर पुलिस की हिरासत से भाग गया था आरोपी, ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 1 प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षक निलंबित, एसपी ने जारी किया आदेश...

error: Content is protected !!