JanjgirChampa FIR : ठेला हटाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, FIR में चुरतेला की सरपंच और सरपंच पति का नाम भी शामिल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के खरखोद गांव में ठेला हटाने की विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है. मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. मारपीट के आरोपियों में महिला सरपंच और उसका पति भी शामिल है.

 



पुलिस के मुताबिक, खरखोद की पूर्णिमा खूंटे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के बाहर चुरतेला के पास उसके पति सुखीराम खूंटे, ठेला खोलकर रखा था, जिसे चुरतेला पंचायत द्वारा हटाने के लिए बोला गया था. इसके बाद ठेला को हटाकर सभी सामान को घर लेकर आ गए. बाद में चुरतेला गांव की सरपंच उमादेवी केंवट, उसका पति कलाराम केंवट और सत्या ताम्रकर तीनों ने जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज कर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

दूसरी ओर चुरतेला की सरपंच उमा बाई केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पंचायत की जमीन में खरखोद के सुखीराम खूंटे ठेला खोला था, जिसे हटाने के लिए बोला गया था, लेकिन नहीं हटाने पर पंचायत की महिलाओं के साथ जाकर उसके घर के पास बोलने पर सुखीराम खूंटे और इसकी पत्नी पूर्णिमा खूंटे आवेश में आकर मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने आई. पंच फ़ोटो बाई प्रजापति से भी मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने दोनों पक्षों के 5 लोगों सरपंच उमादेवी केंवट, सरपंच पति कलाराम केंवट, सत्या ताम्रकर, पूर्णिमा खूंटे, सुखीराम खूंटे के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!