JanjgirChampa FIR : शराबी युवक ने डायल 112 के आरक्षक को जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी के कांच को तोड़ा, नवागढ़ थाना में युवक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव के युवक ने डायल 112 के आरक्षक रामसरकार कश्यप से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी के कांच को तोड़ दिया है. इससे डायल 112 की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस ने आरोपी भोला प्रसाद कुर्रे के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 294, 353, 427 के तहत FIR दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

मिली जानकारी के अनुसार, डायल 112 के आरक्षक रामसरकार कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे इवेंट मिलने पर वह गोधना गांव जाकर कॉलर से घटना के बारे में पूछताछ कर रहा था, तभी भोला प्रसाद कुर्रे आया और शराब के नशे में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डायल 112 की गाड़ी के पीछे के कांच को तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी युवक भोला प्रसाद कुर्रे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!