JanjgirChampa Fraud : शिक्षक के बैंक खाते से 1 लाख 20 हजार रूपए को आहरण करने वाले युवक के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी शिक्षक आदित्य राज जीनस के बैंक खाते से 1 लाख 20 हजार रूपए को आरोपी युवक के द्वारा आहरण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आदित्य राज जीनस की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ IPC की धारा 408 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, आदित्य राज जीनस ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बेटे क्षितिज राज जीनस के साइड में काम करने वाले युवक प्रवीण सोनी को आदित्य राज जीनस बैंक लेकर आते जाते थे, तभी आदित्य राज जीनस के द्वारा बैंक जाकर स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि उसके खाते से लगभग 1 लाख 20 हजार रूपए बिना जानकारी के निकाला गया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

निकाले गए रुपए में मोबाइल नंबर था, मोबाइल नंबर को चेक करने पर प्रवीण सोनी का था. प्रवीण सोनी के द्वारा प्रार्थी के बिना जानकारी के उसके खाते से लगभग 1 लाख 20 हजार रूपए को paytm से जोड़कर रुपए को आहरण किया गया है. इस पर पुलिस ने आरोपी युवक प्रवीण सोनी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!