JanjgirChampa Fraud : नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी, थाना में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र की महिला को नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी करने वाले कमल सेन के खिलाफ 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है. धोखाधड़ी करने वाला कमल सेन, मस्तूरी का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरी गांव की महिला दुर्गा साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मस्तूरी के कमल सेन ने उसे नौकरी लगाने के नाम पर झांसा में लेकर 1 लाख 20 हजार रुपये लिया था. नौकरी नहीं लगने पर उससे रुपये वापस मांगने पर वह नहीं दे रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कमल सेन के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Murder Arrest News : पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, खाट से गिरने की बताई थी झूठी कहानी, कब्र से शव को निकलवाकर कराया गया PM, रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार...पूरी खबर पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!