JanjgirChampa Fraud : शिक्षक की मां के खाते से 1 लाख 99 हजार 9 सौ 97 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोरसी गांव के शिक्षक की मां से अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन के माध्यम से 1 लाख 99 हजार 997 रुपये की ठगी किया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, देवरी निवासी शिक्षक नंद कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी मां यशोदा बाई का खाता खरौद के महाराष्ट्र बैंक में है. 21 नवंबर को खाता चेक करने पर 99,999 रुपये और दूसरे दिन 22 नवंबर को 99,998 दोनों दिन अज्ञात व्यक्ति द्वारा एमेजन पे एम ऑनलाइन के माध्यम से ट्रांसफर कर ठगी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!