JanjgirChampa Labour Death : KSK पॉवर प्लांट में मजदूर की मौत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, PM रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा ग़ांव में स्थित केएसके पॉवर प्लांट में मजदूर की मौत हो गई है. मजदूर विशाल राठौर को बिलासपुर के अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा.



दरअसल, नरियरा ग़ांव का 23 वर्षीय विशाल राठौर केएसके पॉवर प्लांट में काम करता था. बताया जा रहा है कि वह पाइपलाइन को पेंट कर रहा था, तभी वह गिर गया. हादसे में उसे गम्भीर चोट आई थी, जिसे बिलासपुर का अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है. पीएम रिपोर्ट से उसकी मौत के कारण का खुलासा होगा. फिलहाल, घटना के बाद परिजन सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

error: Content is protected !!