Janjgir News : KSK प्लांट के मजदूर के सुसाइड का मामला, 7 घण्टे तक गरमाया रहा मामला, समझौता होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, अंत ये बातें तय हुई… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के केएसके महानदी पॉवर प्लांट में मजदूर के सुसाइड के बाद मुआवजा को लेकर परिजन, ग्रामीण और मजदूर अड़े रहे, जिसके बाद 7 घन्टे देर से पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. 5 लाख नगद और 25 लाख की बीमा राशि देने के साथ ही पत्नी को अनुकम्पा, बच्चे की पढ़ाई का खर्च वहन करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त किया है. यहां मुलमुला और अकलतरा पुलिस तैनात रही.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

आज सुबह 10 बजे रोगदा गांव निवासी मजदूर हुकुम मरावी ने प्लांट के कूलिंग एरिया में सीढ़ी में फांसी लगा ली. घटना के बाद बड़ी संख्या में मजदूर और ग्रामीण बड़ी संख्या में प्लांट पहुंचे और मुआवजा की मांग की. इस तरह करीब 7 घन्टे बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले में मर्ग कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!