Sakti News : जुआ खेल रहे 2 जुआरी गिरफ्तार, 33 हजार रूपये जब्त, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने जुआ खेल रहे 2 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और 33 हजार रूपये के साथ 52 ताशपत्ती को जब्त किया है. पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, जैजैपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तुषार गांव के अंबेडकर चौक के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जुआ खेल रहे तुषार निवासी दुष्यंत कुमार उर्फ गोलू भारद्वाज, डभरा थाना क्षेत्र के चांटीपाली निवासी दिनेश साहू को पकड़ा और दुष्यंत कुमार उर्फ गोलू भारद्वाज के पास से 21 हजार रूपये, दिनेश साहू के पास से 12 हजार रूपये के साथ 52 ताशपत्ती जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

पुलिस ने दोनों जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!