JanjgirChampa Thief : दो दुकान से 19 हजार रुपए की हुई चोरी, CCTV में कैद हुई चोरी की घटना, चोरी करते दिखा एक चोर, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में अज्ञात चोर ने दुकानों से नगदी रकम से चोरी कर ली है. घटना के वक्त CCTV फुटेज में चोरी करते हुए चोर दिखाई दे रहा है. लगातार शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है. चोरों को पकड़ने में पुलिस के लंबे हाथ छोटे पड़ते दिखाई दे रहे हैं.

 



दरअसल, धरदेई गांव के ऋषि कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बस स्टैंड के पास कम्प्यूटर सेंटर की दुकान है, जिसके बगल में उसका घर है. दुकान बंद करके वह अपने घर सोने चले गए. रात में उसे शटर खुलने की आवाज आने पर घर से बाहर आकर देखने पर उसकी कम्प्यूटर दुकान में लगा ताला टूटा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

उसके बगल में दिलीप साहू की की दो दुकान डेयरी और जनरल स्टोर है, जिसमें से डेयरी का ताला टूटा हुआ था. जिसकी सूचना उसने दुकान मालिक दिलीप को दी. ऋषि के कम्प्यूटर दुकान से दराज में रखे 12 हजार नगदी और दिलीप साहू की दुकान से 7 हजार नगदी कुल 19 हजार नगदी रकम की चोरी हुई है. आरोपी चोर CCTV में चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!