Kisaan School : अपने मोबाईल में ही अब पुलिस में कर सकते हैं शिकायत : एसडीओपी, जिले के हजारों महिलाओं को कराया गया अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड, किसान स्कूल में जुटी महिलाएं

जांजगीर-चाम्पा. महिलाओं के सुरक्षा और अपराध को रोकने सरकार द्वारा पुलिस विभाग के माध्यम से महिलाओ को अभिब्यक्ति ऐप डाउनलोड कराई जा रही है। किसी भी शिकायत को लेकर महिलाओ को थाना जाने की जरुरत नहीं है। वे अपने मोबाईल में ही अभिब्यक्ति ऐप डाउनलोड करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 



उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचे एसडीओपी अजाक सविता बैष्णव ने बिहान की महिलाओ को दी। उन्होंने इस ऐप को डाउनलोड करने का तरीका समझाते हुए बताया कि प्ले स्टोर में जाएं और अभिब्यक्ति ऐप टाइप करें। जिसमें दिए हुए मोनो वाले ऐप को डाउनलोड करें। उसके बाद जीपीएस लोकेसन चालू करना है। तत्पश्चात अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के लिए एप्लाई करें।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

मैसेज में आये चार अंकों की ओटीपी नंबर को दर्ज करें। और फिर वेरीफाई कर दें। उसके बाद अगला फेस आएगा। जिसमें अपना नाम उसके बाद पता तथा किस जिले से हों दर्ज करें। उसके बाद कोई भी एक अपने परिवार या रिश्तेदार का मोबाईल नंबर दर्ज करें। और उससे आपका क्या सम्बन्ध है दर्ज करें। नीचे चौकोना डिब्बा में क्लिक करें। उसके बाद एग्री कर दें। फिर आपका रजिस्ट्रेशन हों गईं।

इस प्रकार की जानकारी महिला सेल प्रभारी रीना नीलम कुजूर, नंदिनी मधुकर, राजकुमारी, प्रधान आरक्षक ए तिर्की, समेत बिहान की सभी क्रेडर, सामाजिक कार्यकर्त्ता, मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका, शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधि, युवा मंडल, महिला मंडल आदि प्रमुख रूप से लोगों को दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

बलौदा ब्लॉक के कुरदा कलस्तर अंतर्गत ग्राम कोसमंदा, कमरीद, कुदरी, घुठिया, मड़वा आदि गाँव में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, डीएमएम व जनपद सीईओ के निर्देश पर एनआरएलएम के तत्वाधान में महिला उन्मूखीकरण कार्यक्रम में में बिहान की महिलाओ को अभिब्यक्ति ऐप डाउनलोड कराने में समाजसेवी डॉ सुरेश देवांगन, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव,जनपद सदस्य संजय रत्नाकर,एडीईओ अरुण यादव, पीआरपी पुष्पलता यादव, ज्योति बैष्णव, रोपश्वरी निर्मलकर, एफएलसीआरपी रेवती यादव,कामिनी सिंह,सतरूपा यादव, नम्रता सिंह, आरबीके रुखमणि यादव, साधना यादव, लक्ष्मीन विश्वकर्मा, सक्रिय महिला सावित्री पाल,ललिता यादव, पुष्पा यादव, रजनी यादव, गीता यादव, उषा करियारे, कलस्तर संगठन के कोषाध्यक्ष पार्वती यादव, बीना यादव,बैंक मित्र सुमित्रा यादव, उप सरपंच चन्दा सरवन कश्यप, पुष्पा यादव, बीओ सहायिका अंजू साहू,बृहस्पति यादव, बैंक सखी दीप्ती कश्यप, मितानिन रथबाई राठौर, लक्ष्मीन यादव,निशा राठौर,प्रेमलता खरे, सुकवारा,व बिहान की महिलाओ का योगदान सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!