Digital Rupee को लेकर आरबीआई का नया प्लान, CBDC को यूपीआई के साथ इंटरऑपरेबल बनाएगा रिजर्व बैंक

नई दिल्ली. देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को यूपीआई के साथ इंटरऑपरेबिलिटी की योजना बना रहा है. रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने यह जानकारी दी है.

 



 

 

 

मनीकंट्रोल स्टार्टअप कॉन्क्लेव में टी रवि शंकर ने कहा कि लगभग 9 बैंकों ने पहले ही सीबीडीसी प्रणाली लागू कर दी है और अन्य 3-4 बैंक इसे आजमा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

 

साल 2022 में पेश किया गया था CBDC
रिजर्व बैंक ने पिछले साल सीबीडीसी या डिजिटल रुपया के इस्तेमाल को लेकर पायलट परीक्षण किया था. शुरुआती दौर में सीबीडीसी के थोक इस्तेमाल का परीक्षण किया गया था और बाद में रिटेल उपयोग को भी परखा गया.

 

 

 

क्या है डिजिटल रुपया
बता दें कि डिजिटल रुपया, नोट और सिक्कों का डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक रूप है. यह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इसके आने से अब आपको नोट या सिक्के रखने की जरूरत नहीं होगी. ट्रांजैक्शन के लिए आप इस ई रुपये का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह ट्रांजैक्शन आपको डिजिटली करना होगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!