White Hair Problem : सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर देती हैं रसोई की ये 4 चीजें, जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका

उम्र बढ़ने के साथ ही बालों के सफेद होने की दिक्कत भी बढ़ती जाती है. पहले एक फिर दो और धीरे-धीरे सारे बाल ही सफेद होने लगते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों की कोशिश रहती है कि प्राकृतिक तरीके से बालों के सफेद होने की इस दिक्कत को दूर किया जा सके. यहां ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं जो सफेद बालों (White Hair) को काला करने में मदद करते हैं. इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको अपनी जेब नहीं टटोलनी होगी बस निकालनी होंगे रसोई की कुछ चीजें.



सफेद बालों को काला करने के घरेलू नुस्खे

काली चाय

सफेद बालों की रंगत गहरी करने के लिए काली चाय (Black Tea) काम में लाई जा सकती है. आपको 2 चम्मच काली मिर्च और एक कप पानी की ही जरूरत होगी. सबसे पहले किसी बर्तन में पानी और काली चायपत्ती डालकर मिला लें. इस पानी को कुछ देर उबालने के बाद साइड में ठंडा होने के लिए रख दें. इसके बाद यह पानी आपको बालों पर लगाना है और एक घंटा लगाए रखने के बाद हेयर वॉश करना है. बालों पर हफ्ते में एक बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करने पर असर दिखने लगेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

नारियल तेल और नींबू का रस
यह नुस्खा तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल का तेल (Coconut Oil) और एक चम्मच नींबू का रस लेना होगा. दोनों ही चीजों को एकसाथ मिला लें और सिर पर लगाएं. बालों की जड़ों पर इस तेल से मालिश करें. बाल जड़ों से काले होने लगेंगे. आधा घंटा इसे सिर पर लगाए रखने के बाद सिर धोएं. आपके बाल धीरे-धीरे काले होने लगेंगे.

आलू के छिलके
आपने शायद ही इस नुस्खे के बारे में पहले सुना होगा. असल में आलू के छिलके (Potato Peels) बालों के पिग्मेंट को गहरा करने का काम करते हैं. एक कटोरी आलू के छिलके लेकर इन्हें पानी में डालकर उबालें. जब इनका स्टार्च निकलने लगे तो इस स्टार्च वाले पानी को किसी बर्तन में इकट्ठा करें. बालों पर हफ्ते में 2 बार इस आलू के छिलके के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे सिर पर लगाने के लिए बालों को शैंपू और कंडीशनर से धोएं और उसके बाद इस पानी से सिर को धोना है. छिलके वाले पानी से सिर धोने के बाद बालों पर पानी ना डालें.

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

कॉफी आएगी काम
डार्क रोस्टेड कॉफी को भी सफेद बालों पर लगाया जा सकता है जिससे कि बाल काले होने लगें. इसके सिए आधा कप पिसी कॉफी लें और इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को बालों पर एक घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

error: Content is protected !!