क्या ओलंपिक में होगी क्रिकेट की एंट्री ? आईसीसी ने कह दी बड़ी बात…

डरबन । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी ज्यौफ अलार्डिस ने शुक्रवार को कहा कि वे 2028 लॉस एंजीलिस ओलंपिक में टी20 प्रारूप को शामिल करने का प्रयास करेगी । आईसीसी लॉस एंजीलिस खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की कोशिश में है । इस बारे में फैसला अगले दो महीने में होगा । अलार्डिस ने बोर्ड की बैठक से इतर मीडिया से बातचीत में कहा ,‘‘ हम प्रस्ताव रखेंगे कि ओलंपिक में टी20 क्रिकेट को शामिल किया जाये ।’’ अमेरिका में बृहस्पतिवार को मेजर क्रिकेट लीग का लांच हुआ जिसमें भाग ले रही छह टीमों में से चार आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों की है। आईसीसी सीईओ ने कहा ,‘‘ अमेरिका में काफी कुछ हो रहा है और उम्मीद है कि इससे खेल का प्रचार होगा । एमएलसी की शुरूआत इसमें से एक है।’’



इसे भी पढ़े -  Jasprit Bumrah की खातिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है BCCI, इतने करोड़ से जुड़ा है मामला...जानिए

उन्होंने यह भी कहा कि पुरूषों का टी20 विश्व कप 2024 अमेरिका और क्रिकेट वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा । यह पूछने पर कि फ्रेंचाइजी लीग के चलन से क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को नुकसान होगा, उन्होंने ना में जवाब दिया । उन्होंने कहा ,‘‘ फ्रेंचाइजी लीग से कई जगहों पर खेल को बढावा देने में मदद मिल रही है । इससे अधिक से अधिक लोगों तक क्रिकेट पहुंच रहा है।’’

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर, रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

error: Content is protected !!