टमाटर बेचकर कमा लिए थे 30 लाख रुपये, लुटेरों ने कर दी व्यापारी की निर्ममता से हत्या..

अमरावती: टमाटर के दाम भले ही आम लोगों को रुला रहा हो लेकिन इस सब्जी संकट के बीच जिनके पास भरपूर मात्रा में ताज़ी सब्जिया हैं उन्हें मालामाल होने में भी देर नहीं लग रही। ऐसे किसान भी बढ़ी हुई कीमत में अपनी उपज बेच रहे और मोटी कमाई कर रहे है। वही सब्जियां बेचकर एकाएक बड़ी रकम कमाने वाले किसान की लुटेरों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जिस किसान कि हत्या हुई है उसने टमाटर बेचकर 30 लाख रुपये कमा लिए थे। ये कमाई उन्होंने कुछ दिनों के भीतर ही की थी। पूरा मामला आँध्रप्रदेश के अमरावती जिले का है। मृत किसान का नाम नरेम राजशेखर रेड्डी (62) बताया जा रहा है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

पुलिस के अनुसार, टमाटर महंगा होने पर इस किसान ने कुछ दिनों पहले ही ढेर सारा टमाटर बेचा था और लगभग 30 लाख रुपये कमाए थे। आशंका जताई जा रही है कि इन पैसों के चक्कर में ही किसान की जान चली गई।

पुलिस उपाधीक्षक केशप्पा ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसान के पास कोई पैसा था या नहीं। पुलिस को आशंका है कि उनकी हत्या मंगलवार की रात उस समय की गई, (Mureder For Tomato in Amrawati) जब वह दूध देने गांव जा रहे थे। रास्ते में ही हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

नहीं गिर रहे है टमाटर के दाम

देश के उत्तरी इलाके में हो रही भीषण बारिश की बजह से हरी सब्जियों के दामों में तेजी बरकरार है। बात टमाटर की ही करे तो एक पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद किसी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अलग अलग राज्यों में टमाटर का थो मूल्य 50 से 100 रुपये प्रति किलो तो वही खुदरा मूल्य 150 से 200 रुपये किओलो तक जा पहुंची है। विशेषज्ञों की माने तो टमाटर के दामों में यह उछाल अभी जारी रह सकता है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!