Amitabh Bachchan And Shah Rukh Khan: 17 साल बाद एक साथ बड़े पर्दें पर नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान, इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ने भरी हामी

मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख़ खान एक बार फिर बड़े पर्दें पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों दिग्गज एक नए प्रोजेक्ट के लिए 17 साल बाद स्क्रीन पर एक साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 



बिग बी और शाहरुख आखिरी बार 2006 में करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में नजर आए थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और किरण खेर भी थे।

17 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे दोनों दिग्गज

सूत्र के मुताबिक, ”एक दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस प्रोजेक्ट से संबंधित बहुत सी खबरें अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन जल्द ही और अधिक अपडेट और समाचार सामने आएंगे।” यह जोड़ी इससे पहले ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘वीर जारा’ जैसी आइकोनिक फिल्मों में स्क्रीन साझा कर चुकी है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

शाहरुख खान को एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा’ में नासा के पूर्व वैज्ञानिक ‘मोहन भार्गव’ के रोल में कैमियो में देखा गया था। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अमिताभ ब्रह्मांश के गुरु रघु की अहम भूमिका में नजर आए थे।

इन प्रोजेक्ट में व्यस्त है दोनों

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ वर्तमान में क्विज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन की मेजबानी कर रहे हैं। उनके पास पाइपलाइन में ‘गणपथ’, ‘द उमेश क्रॉनिकल्स’, ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘बटरफ्लाई’ हैं।

शाहरुख अपनी एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति भी हैं, जबकि दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा एक स्पेशल भूमिका में नजर आएंगी। वह सलमान खान स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ में एक कैमियो भूमिका में भी दिखाई देंगे। शाहरुख की झोली में ‘डंकी’ भी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!