इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में भगदड,12 लोगों की मौत

अंतानानारिवो (मेडागास्कर), 26 अगस्त (एपी) मेडागास्कर के एक स्टेडियम में शुक्रवार को ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 



सरकार की प्रवक्ता ललाटियाना राकोटोंड्राज्फी ने कहा कि घायलों में से 33 एचआरजेए अस्पताल में भर्ती हैं।

देश की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में शुक्रवार को यह भगदड़ उस समय मची, जब लोग क्षेत्रीय खेल कार्यक्रम के आधिकारिक उद्घाटन के लिए प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए थे।

मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने शुक्रवार को कहा कि शाम करीब साढ़े चार बजे हुई इस दुर्घटना में घायल हुए 11 लोगों की हालत गंभीर है। नत्से ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

खबरों में बताया गया कि मेडागास्कर की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे देश के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख प्रकट किया और स्टेडियम में मौजूद लोगों से जान गंवाने वालों के लिए कुछ पल का मौन रखने की अपील की।

प्रवक्ता राकोटोंड्राज्फी ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए अपने बयान में गंभीर रूप से घायल लोगों के बारे में कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना महामासीना स्टेडियम में समारोह में थे और उन्होंने भीड़ से कुछ समय के लिए शांत रहने की अपील भी की थी।

करीब 41,000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 2019 में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ में कई तरह के खेलों का आयोजन होता है, जिनमें क्षेत्र के कई देश भाग लेते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!