Janjgir Big News : थाना से महज कुछ ही दूरी पर बिरयानी दुकान संचालक पर चाकू से हमला, बाइक से पहुंचे थे 2 आरोपी, क्या थी वजह, पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. जांजगीर में चाकूबाजी का मामला सामने आया है. 2 आरोपी बाइक से पहुंचे थे और बिरियानी दुकान संचालक सोयेब मंसुरी पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में दुकान संचालक के हाथ में चोट आई है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह घटना सिटी कोतवाली थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों करन यादव, पवन कहरा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

दुकान संचालक सोयेब मंसुरी ने बताया कि वह जिला पशु चिकित्सालय के पास बिरयानी का दुकान लगाता है. वह दुकान के पास था, तभी 2 बदमाश बाइक से पहुंचे और बिरयानी की मांग करने लगे. दुकान संचालक ने बिरयानी नहीं होने की बात कही. इतने में बदमाश तैश में आ गए और गाली-गलौज कर चाकू से वार कर दिया. दुकान संचालक ने चाकू को हाथ से रोकने की कोशिश की और उसके हाथ में चोट आई है. मामले में पुलिस ने बदमाश करन यादव और पवन कहरा के खिलाफ FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!