Janjgir Bike Thief : चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी जांजगीर से गिरफ्तार, बाइक जब्त, CCTV की मदद से पकड़े गए चोर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी समीर लदेर, आईबी रेस्ट हाउस और अमृत दास इंदिरानगर नगर जांजगीर के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, जांजगीर के केरा रोड निवासी दीपक कहरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 अगस्त को घर एक सामने बाइक को खड़ी किया था और वह खाना खाकर सोया था. इसी दौरान उसकी बाइक की चोरी हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया था और सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 संदेही युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद बाइक चोरी की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने 2 आरोपी समीर लदेर और अमृत दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

Related posts:

error: Content is protected !!