CG Assembly Election 2023 : इस दिन जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, कुमारी शैलजा के इस बयान के बाद मची खलबली

रायपुर: इस बार के चुनावों में छत्तीसगढ़ में दोनों ही बड़ी पार्टियां प्रत्याशियों का ऐलान समय से पहले कर रही हैं। बीजेपी ने इसकी शुरूआत कर दी है। तो कांग्रेस में प्रत्याशियों को लेकर जोर-शोर से मंथन चल रहा है। अगले कुछ दिनों में बीजेपी अपनी दूसरी लिस्ट और कांग्रेस पहली लिस्ट जारी कर देगी। इसके संकेत दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने दिए हैं।

 



चुनावी बिसात पर उम्मीदवारों को उतारने का सिलसिला भाजपा ने शुरू किया। दूसरी लिस्ट में भी वो लीड लेने की तैयारी में है। बीजेपी एक हफ्ते में दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। इधर, कांग्रेस प्रत्याशियों के ऐलान में पीछे जरूर है, लेकिन तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सितंबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस लिस्ट जारी कर सकती है। 2 सितंबर को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा है। 3 सितंबर को 3-3 नामों का पैनल बन जाएगा। 4 और 5 सितंबर को अजय माकन की मौजूदगी में छानबीन समिति नामों पर चर्चा करेगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

माना जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की 6 सितंबर बैठक के बाद प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 27 अगस्त को है, माना जा रहा है भाजपा 29 तक ऐलान कर सकती है। अरसे से ये बात चर्चा में है कि कांग्रेस एंटी इन्कमबैंसी से निपटने के लिए टिकटों में बड़ी कटौती करेगी। कुछ मंत्रियों ने अपनी सीट बदलने की गुजारिश की थी, लेकिन इनमें से एक को ही अनुमति मिली है। भाजपा ने पहले ही जारी 21 में से 16 नए प्रत्याशी देकर अपनी मंशा साफ कर दी है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

कांग्रेस बस्तर के 12 विधायकों में से 3 के टिकट काट सकती है। कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़ के 45 और एमपी के 100 नामों का ऐलान हो सकता है। वहीं भाजपा 29 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में 23 और मध्यप्रदेश 70 प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!