मंदिर के बाहर से चोरी हुए जज के बेटे के जूते, कीमत है इतनी की आम आदमी का चल जाए महीना

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के माणक चौक थाना इलाके में मंदिर के बाहर से जज के बेटे के जूते चोरी होने का मामला सामने आया है। जज की ओर से शुक्रवार को माणक चौक थाने में बेटे के जूते चोरी होने का मामला दर्ज करवाया गया है। जज अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माणक चौक थाना इलाके में स्थित ब्रिज निधि मंदिर आए थे। इस दौरान मंदिर के बाहर से उनके बेटे के जूते चोरी हो गए। जूते की कीमत करीब 10,000 रुपए बताए जा रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

अलवर पॉक्सो कोर्ट में पदस्थ है जज

हेड कांस्टेबल मनीराम ने बताया कि अलवर पॉक्सो कोर्ट में पदस्थापित जज जगेंद्र कुमार अग्रवाल की ओर से जूते चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। परिवादी जज जयपुर के महेश नगर इलाके में रहने वाले हैं। 20 अगस्त को वो अपने परिवार के साथ माणक चौक थाना इलाके में चांदनी चौक स्थित ब्रज निधि मंदिर में रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। सभी ने मंदिर के बाहर जूते खोले थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

उन्होंने बताया कि रात को कार्यक्रम से फ्री होकर जब वो वापस लौटने लगे तो उनके बेटे के जूते गायब थे।उनके अनुसार जूते महंगे ब्रांड के थे, जिनकी कीमत करीब 10000 रुपए थी। इसके बाद जज ने डाक के जरिए जूते चोरी होने की शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनीराम को सौंपी गई है। पुलिस की टीम मंदिर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!