कांग्रेस नेता राजेश भारद्वाज ने किया जनसंपर्क अभियान, कहा ‘पामगढ़ के माटी का बेटा हूं और क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है’

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को सजाने वाला सवारने में कोर कसर बाकी नहीं रखूंगा और लगातार जनता के सुख दुख में सहभागी बनाने का हर संभव प्रयास करता रहूंगा. यह कहना है, युवा समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता राजेश भरद्वाज का, जो क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए यह बातें कही l

 



उन्होंने कहा कि जहां तक हम मेहनत कर सकते हैं, करते रहेंगे दिल में जो जज्बा और जुनून लोगों का जगाते रहेंगे पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं से मिलते जुलते और सभी का हाल चाल लेते हुए विधानसभा क्षेत्र के उत्थान के लिए निकल पड़े हैं. उन्होंने कहा कि मैं पामगढ़ के माटी का बेटा हूं और क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

मैं अपने जनता रूपी परिवार को कतई नहीं छोड़ सकता राजेश भारद्वाज ने यह भी कहा कि क्षेत्र की हर एक जनता की दर्द को अपना दर्द समझता हूं और लगातार उस दर्द का इलाज के लिए बेचैन रहता हूं, यदि पामगढ़ की जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया तो पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को मांडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास करूंगा. राजेश भारद्वाज फिलहाल अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनका हाल जानने हुए गांव में व्याप्त समस्याओं की जानकारी ली. इस मौके पर युवा कांग्रेस साथियों व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!