Independence Day : अरोमिरा और आर.के.एस विद्यालय सपोस में 77 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया

सक्ती. डभरा ब्लॉक के अरोमिरा और आर.के.एस विद्यालय सपोस में 77 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच नेतराम पटेल एवं विद्यालय के संचालक सुभाष पटेल और श्रीमती रूपा पटेल द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई. इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें स्काउट गाइड के द्वारा मार्च पास्ट के साथ गांव का भ्रमण किया गया. इसके बाद विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के होनहार बच्चों ने भाग लिया और अपने कार्यक्रम से स्वतंत्रता दिवस में चार चांद लगा दिया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

विद्यालय के प्राचार्य सूरज साहू ने बताया की विद्यालय में जो सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है, वह एक प्रतियोगिता का ही रूप है, क्योंकि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को हाउस के अनुसार किया जा रहा है. विद्यालय में 4 हाउस है ब्लू ,ग्रीन, रेड और येलो, जिसके अनुसार प्रत्येक हाउस से एक भाषण, एक एकल गायन, एक समूह गायन, एक एकल नृत्य, एक समूह नृत्य रखा गया ,है जिसकी निगरानी विद्यालय के द्वारा निर्धारित प्रतिनिधियों द्वारा किया गया, जिसका अंक विद्यालय के हाउस के अनुसार अंकित किए जाएंगे, जिसके अनुसार वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

विद्यालय के स्काउट गाइड प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि विद्यालय के छात्र- छात्राओं को स्काउट गाइड का अभ्यास भी लगातार कराया जा रहा था, जिसमें स्काउट गाइड ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण और मार्च पास्ट के साथ विद्यालय का नेतृत्व किया गया.

error: Content is protected !!