Janjgir Big News : जांजगीर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ 13 अगस्त को, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे, CM समेत सभी मंत्री रहेंगे मौजूद, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे IG, कलेक्टर और SP, पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की पुलिस लाइन में 13 अगस्त आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त और सभी मंत्री मौजूद रहेंगे, वहीं कांग्रेस संगठन से पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे.

 



कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने बिलासपुर आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा पहुंचे थे. इस मौके पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी विजय अग्रवाल भी मौजूद थे. इस दौरान बिलासपुर आईजी ने अफसरों को कई निर्देश दिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

जांजगीर में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है. कांग्रेस संगठन के साथ ही जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु हो गई है. कार्यक्रम स्थल में जहां डोम बनना शुरू हो गया है तो वहीं कांग्रेस संगठन की भी बैठक शुरू हो गई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस में इस कार्यक्रम को लेकर बड़ा उत्साह है और सभी जोरशोर से तैयारी में जुटे हैं, वहीं जिला कांग्रेस की जल्द बैठक भी ली जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

आपको बता दें, छ्ग में जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र एकमात्र अजा आरक्षित सीट है, जिसके अंतर्गत 8 विधानसभा जांजगीर-चाम्पा, अकलतरा, पामगढ़, जैजैपुर, सक्ती, चन्द्रपुर, बिलाईगढ़ और कसडोल है. जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से मिनीमाता भी सांसद बनी थीं. इस तरह जांजगीर में होने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बड़े मायने है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!