Janjgir Loot Arrest : चाकू की नोक पर रखकर किया था लूट, फरार आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार लूटे थे बदमाश, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. पहले भी एक आरोपी कुमार उर्फ रोबोट की गिरफ्तारी हो चुकी है. दोनों आरोपी ने मिलकर 20 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था.

 



गौरतलब है कि बनारी गांव निवासी अजय कुशवाहा ने 29 जून को थाना में रिपोर्ट रिपोर्ट लिखाई कि शाम को वह पुटपुरा गांव की दुकान से राशन लेकर लौट रहा था, तभी नाला के पास कुमार उर्फ रोबोट अपने साथी के साथ उसके बाइक को रुकवाया और चाकू की नोखापर रखकर उससे 20 हजार रुपये की लूट की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार थे, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी और इसके बाद 6 अगस्त को एक आरोपी कुमार उर्फ रोबोट को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी और पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुमित घर पहुंचा है. इस पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!