Janjgir Big News : पॉवर प्लांट के कर्मचारी की पत्नी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा, जानिए… क्या थी खुदकुशी की वजह…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मड़वा पॉवर प्लांट की कॉलोनी में कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घर के बरामदे की खिड़की में चुनरी से तृप्ति शर्मा ने फांसी लगाई है. मामले में महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें आर्थिक तंगी की वजह सामने आई है. घटना की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

एसडीओपी शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले में पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी की बात सामने आई है.

घटना उस वक्त हुई, जब उसका पति यशवंत शर्मा, मड़वा प्लांट में ड्यूटी करने गया था. फिलहाल, मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिजन का बयान लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

error: Content is protected !!