Janjgir Dharna : भाजपा किसान मोर्चा ने गोबर अमानक खाद बेचने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने सरकार को घेरा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक में भाजपा किसान मोर्चा ने गोबर अमानक खाद बेचने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल, पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े मौजूद थे. धरना के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ज्ञापन में बताया गया है कि गोबर खाद में कचरा और मिट्टी को मिलाकर सोसायटी में बिक्री की जा रही है. इससे किसान परेशान हैं. किसानों को अमानक खाद की जबरन बिक्री की जा रही है. किसान मोर्चा की मांग है कि किसानों को राशि लौटाई जाए. यदि अमानक खाद की बिक्री जारी रही तो भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे, राजशेखर सिंह, अमर सुल्तानिया, पुरुषोत्तम शर्मा, विवेका गोपाल, नरेंद्र कौशिक, जितेंद्र देवांगन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

error: Content is protected !!