Janjgir News : आखिरकार ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल का होगा लोकार्पण 13 अगस्त को, कलेक्टोरेट, एसपी कार्यालय और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का होगा लोकार्पण

जांजगीर-चांपा. जिले में ऑडिटोरियम का निर्माण शहर के लिए एक उपलब्धि है, क्योंकि इससे जिले के के कलाकारों को एक मंच प्राप्त होगा, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने के लिए व्यवस्थित और महानगरों की तर्ज पर सुविधाओं से सुसज्जित एक बेहतर स्थान मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न कार्याें के लोकार्पण व भूमिपूजन के साथ ही भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में 5.63 करोड़ रूपए का ऑडिटोरियम, 1.93 करोड़ रूपए का स्वीमिंग पुल के साथ ही कलेक्टोरेट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : असम के प्रभारी भूपेश बघेल ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया, छग के इन नेताओं को जगह मिली... देखिए सूची...

नवनिर्मित स्विमिंग पूल खिलाड़ियों के साथ-साथ विद्यार्थियों और आम जनता के लिए शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन के दौरान इसकी शुरुआत करेंगे। स्विमिंग पूल शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को ना सिर्फ नई सुविधा मिलेगी और तैराकी सीखने का भी मौका मिलेगा। शहर के खेल प्रेमियों और नागरिकों को स्विमिंग पूल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था जो इंतजार अब खत्म होने वाला है।

छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा स्थापित की गई है। छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ महतारी की कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कृषि उपज मंडी प्रांगण में स्थित प्रतिमा का बटन दबाकर ऑनलाईन लोकार्पण करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!