Sakti RoadBlock FolloUp : भाजपा का चक्काजाम हुआ तेज, सड़क पर चूल्हा जलाकर बना रहे खाना, आवागनमन बाधित, भाजपा के नेता बैठे हैं सड़क पर, मौके प्रशासन की टीम मौजूद

सक्ती. भाजपा का आंदोलन तेज हो गया है. सड़क पर चूल्हा जलाकर खाना बना रहे हैं और आवागमन बाधित है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री गगन जयपुरिया भाजपाई और ग्रामीण 11 बजे से सड़क पर बैठे हुए हैं. युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश साहू ने बताया कि घोघरी से देवगांव-बसंतपुर तक की जर्जर सड़क की निर्माण, घोघरी गांव में हायर सेकेण्डरी स्कूल, तेंदुमुड़ी-बरभांठा में पुलिया निर्माण को लेकर सुबह 11 बजे से सड़क पर बैठ हुए हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई पहल नहीं की गई है. इस तरह जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक चक्काजाम किया जाएगा. फिलहाल, सड़क पर चूल्हा जलाकर खाना बना रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!