Janjgir News : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मल्लखम्भ का शानदार प्रदर्शन, देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा लिया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मल्लखम्भ का शानदार प्रदर्शन हुआ. यहां मल्लखम्भ के खिलाड़ियों ने अनेक आसन का हैरत अंगेज प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों और छात्र-छात्राओं ने दांतों तले उंगली दबा लिया. साथ ही, सभी ने मल्लखम्भ का प्रदर्शन की सराहना की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

 



इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

आपको बता दें, पामगढ़ क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव में मल्लखम्भ का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को मिलता है. इन खिलाड़ियों के हैरत अंगेज प्रदर्शन को देखकर अफसरों ने जांजगीर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मल्लखम्भ के प्रदर्शन के लिए बुलाया था. यहां खिलाड़ियों के मल्लखम्भ प्रदर्शन ने खूब तालियां बटोरी.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

Related posts:

error: Content is protected !!