JanjgirChama Big News : ‘मौत का बैराज’ बना कुदरी बैराज, डूबे 2 छात्र, दोनों की हुई मौत, 4 छात्र और 2 छात्रा बैराज घूमने गए थे, नहाने के दौरान 2 छात्र डूब गए, दोनों के शव को बरामद किया गया, जांजगीर के रहने वाले थे मृतक दोनों छात्र, मौके पर पुलिस पहुंची, कुदरी बैराज में पहले भी चुकी है घटना

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के कुदरी बैराज में 2 छात्र डूब गए और दोनों की मौत हो गई है. दोनों मृतक छात्र देवेंद्र शर्मा और ऋषभ ध्रुव, जांजगीर के रहने वाले थे. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच कर रही है. घटना के परिजन सदमे में हैं.

 



दरअसल, जांजगीर से 4 छात्र और 2 छात्रा, कुदरी बैराज घूमने गए थे. यहां 2 छात्र देवेंद्र शर्मा और ऋषभ ध्रुव नहाने उतरे, जहां तेज बहाव में दोनों छात्र डूब गए. बैराज के गेट खुले हुए थे और पानी का बहाव तेज था. एक छात्र की कुछ देर में लाश मिल गई, दूसरे का शव घण्टे भर बाद मिला.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाम्पा अस्पताल भेजा गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. आपको बता दें, कुदरी बैराज में पहले भी कई घटना हो चुकी है. इस तरह कुदरी बैराज, ‘मौत का बैराज’ बनने लगा है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

विवेकानन्द स्कूल के छात्र थे दोनों
कुदरी बैराज में डूबे दोनों छात्र जांजगीर के विवेकानन्द स्कूल के छात्र थे. स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद वे कुदरी बैराज पहुंचे थे और नहाने के दौरान 2 छात्र डूब गए. दोनों की मौत हो गई है और शव को पीएम के लिए भेजा गया है.

error: Content is protected !!