JanjgirChampa Big News : बेकाबू बोलेरो गिरी नहर में, 4 घन्टे रेस्क्यू कर वाहन को बाहर निकाला गया, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में बेकाबू बोलेरो नहर में गिर गई. 4 घण्टे की मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया. फिलहाल, वाहन में कोई नहीं मिला. आशंका है कि बोलेरो में सवार लोग कूद गए होंगे. मामले में पुलिस की जांच चल रही है. बोलेरो वाहन में कोरबा जिले का पासिंग नम्बर है.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि शाम के वक्त नहर में बोलेरो के गिरने की जानकारी पुलिस को मिली. मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया, बच्चों ने बोलेरो को नहर में गिरते देखा है. इसके बाद पुलिस ने जांजगीर से होम गार्ड की रेस्क्यू टीम को बुलाया. यहां 4 घण्टे के रेस्क्यू के बाद नहर से बोलेरो को बाहर निकाला गया.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

बोलेरो में कोरबा जिले का पासिंग नम्बर CG 12 BK 4863 है. गाड़ी के बाहर निकलने पर उसमें कोई नहीं था. ऐसे में आशंका है कि बोलेरो में सवार लोग कूद गए होंगे. मामले में पुलिस की जांच चल रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!